चंपावत में खाई में गिरी कार, हरिद्वार से श्राद्ध करके वापस लौट रहे एक ही परिवार के लोगों की मौत

By New31 Uttarakhand

चंपावत जिले में पाटी देवीधुरा मार्ग में गर्सलेख के पास एक अल्टो कार गुरुवार देर रात अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अल्टोकार संख्या यूके 03A – 7566 पाटी गर्सलेख के बीच गुरुवार की देर रात लगभग 1:30 बजे दुर्घटना ग्रस्त हो गई। वाहन में सवार प्रदीप गहतोड़ी उम्र 48 वर्ष पुत्र स्व. बलदेव गहतोड़ी निवासी लड़ा हाल निवास पाटी, देवकी देवी पत्नी उम्र 65 वर्ष पत्नी स्व. बलदेव गहतोड़ी निवासी लड़ा हाल निवास पाटी, वाहन चालक बसंत गहतोड़ी 53 पुत्र ईश्वरी दत्त ग्राम लड़ा हाल निवास खटीमा की मौके पर ही मौत हो गई।

मंजू गहतोड़ी उम्र 45 वर्ष पत्नी प्रदीप गहतोड़ी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को आपात काल सेवा 108 के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस, राजस्व विभाग की टीम ने रेसक्यू कर शवों को खाई से बाहर निकाला।

माता, बहू और बेटा एक परिवार के तीन लोग

ग्रामीणों ने बताया बुधवार को सास देवकी देवी, बहु मंजू गहतोड़ी, पुत्र प्रदीप गहतोड़ी एक ही परिवार के हैं। वह स्व. बलदेव गहतोड़ी का श्राद्ध करने के हरिद्वार गए थे। हरिद्वार से लौटते समय पाटी के समीप मां देवकी देवी और पुत्र प्रदीप काल के गाल में समा गए, जबकि बहु मंजू गंभीर स्प से घायल है। प्रदीप खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिपिक के पद तैनात है। प्रदीप गहतोड़ी के तीन बच्चे हैं। जबकि वाहन चालक बसंत गहतोड़ी लड़ा गांव का ही है।

Date : 13-मई-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.