नैनीताल में कार गिरी खाई में , तीन छात्र हुए घायल

By New31 Uttarakhand

नैनीताल के भवाली रोड पर बीते शाम एक वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया | इस दौरान वाहन में तीन छात्र सवार थे | बता दे कि तीनो छात्र नैनीताल घूमने के लिए आए थे | हादसे में वाहन में सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी सूचना मिलने पर SDRF की टीम और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर, तीनो छात्रों को गहरी खाई से निकाला और उपचार के लिए तुरंत अस्पताल भेज दिया |

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी राहुल साह, भवाली निवासी पार्थ बिष्ट तथा रोशन नैनीताल से भवाली लौट रहे थे। इसी बीच उनकी आई20 कार पाइंस क्षेत्र में अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस और पीएसी जवानों ने राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को खाई से निकाला। जिन्हें 108 की मदद से उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल भेजा गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने तीनों को उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया।

Date : 22 अप्रैल 2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.