Joshimath Sinking News जोशीमठ पर CM धामी का प्लान, पीपलकोटी और गौचर में पुर्नवासित होंगे लोग; हर महीने मिलेंगे 4000

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के जोशीमठ आपदा में विस्थापितों को पीपलकोटी और गौचर में पुर्नवासित किया जाएगा, आपको बता दें कि इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने जमीन चयन पर काम शुरू कर दिया है. बता दें कि दीर्घकालिक प्रक्रिया है…. ऐसे में सरकार ने अस्थाई तौर पर सरकारी दफ्तरों में लोगों के ठहरने की व्यवस्था की है. वहीं सभी विस्थापित लोगों के लिए हर महीने 4000 रुपये किराए के तौर पर देने का फैसला किया है.

जानकारी के अनुसार शनिवार को सीएम धामी मौका मुआयना करने जोशीमठ पहुंचे थे, जहां उन्होंने हर एक मकान और दरार को करीब से देखा और प्रभावित लोगों से बातचीत की…इस दौरान लोगों को ढांढस बंधाते हुए सीएम धामी ने कहा कि उनके पुर्नवासन के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है, वही सरकार उन्हें पीपलकोटी और गौचर में बसाने की तैयारी कर रही है.

वहीं इसके लिए चमोली जिला प्रशासन को जमीन चिन्हित करने और जल्द से जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं… उन्होंने चूंकि इस कार्य में कुछ समय लग सकता है. ऐसे में तब तक अस्थाई तौर पर प्रभावित लोगों के लिए सरकारी दफ्तरों में इंतजाम किए गए हैं. वहीं सभी लोगों को ठहरने के लिए हर महीने चार हजार रुपये किराया देने की व्यवस्था की गई है. इस मद में पहले ही जिलाधिकारी चमोली को एक करोड़ रुपये की राशि भेज दी गई हैं.

YOUTUBE
Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.