हल्द्वानी में बिजली की कटौती से आम जनता हुयी परेशान

By New31 Uttarakhand

बिजली की कटौती हल्द्वानी में एक नया मुद्दा बन गया है। जहाँ सरकार अपनी तरफ़ से दलीलें पेश कर रही है, वही विधायक और आम जनता का सरकार की बातों से भरोसा उठ गया है। पिछले कई दिनों से हल्द्वानी क्षेत्र में बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल है। सुबह, कभी दोपहर तो कभी रात में बिजली ग़ायब हो जाती है। लोग गर्मी से परेशान है और बोर्ड परीक्षा व कॉलेज की परीक्षाएं भी सिर पर हैं लेकिन विभाग को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

हल्दवानी के विधायक सुमित हृदयेश ने बिजली कटौती को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। बिजली की समस्या पर उन्होंने कहा उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश के नाम से देश भर में प्रसिद्ध है लेकिन यहाँ के निवासियों को भरपूर बिजली नहीं मिल रही है।लगातार होती बिजली कटौती साफ संकेत दे रही है कि जिस राज्य ने पूरे देश को ऊर्जा देने का कार्य किया है अपने राज्य में असफल हो रहा है।

विधायक ने ये भी कहा की लोगों की परेशानी को सुनने के बजाए अधिकारी लोड का नाम लेकर परेशानी से पल्ला झाड़ रहे हैं। ऊर्जा विभाग से अभी तक अनुमोदन मिला ही नही है कि राज्य सरकार पावर ग्रिड के लिए अतिरिक्त बिजली खरीद कर अपने राज्य के निवासियों को दे सके। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य है।

हल्द्वानी में लोग सरकार पर तंज कस रहे है। सुनने में आया है की लोगों का कहना है कांग्रेस शासनकाल में हल्द्वानी शहर में पहले बिजली कटौती से जनता शायद ही परेशान रही हो। लेकिन भाजपा ने जब से सरकार बनाई है तब से हल्द्वानी बिजली कटौती से जूझ रहा है।लोगों ने सरकार से इस समस्या के हल की माँग की है।

Date : 21-अप्रैल-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.