उत्तराखंड का परिवहन निगम 550 ड्राइवर और कंडक्टर की भर्ती करने जा रहा है। यह भर्ती आउट सोर्स एजेंसी के माध्यम से की जाएगी, इस भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए निगम प्रबंधन ने एजेंसी के चयन के लिए ई टेंडर भी निकाल दिए हैं।उत्तराखंड परिवहन निगम के तरफ़ से एक बड़ी खुश खबरी सामने आयी है | राज्य में बेरोजगारी के आलम में एक बार फिर नौकरी की आस जागने वाली है | उत्तराखंड परिवहन निगम 550 ड्राइवर और कंडक्टरों की भर्ती करने जा रहा है। नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए ये अहम जानकारी सामने आई है। निगम प्रबंधन की ओर से भर्ती के लिए एजेंसी का चयन किया जाएगा और ये भर्तियां आउट सोर्स एजेंसी के माध्यम से होगी।
भर्तियों के लिए ईटेंडर निकाल दिए गए हैं, ताकि इस प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जा सके। जहां एक तरफ़ यह ख़बर राहत देती है वहीं दूसरी ओर रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने एजेंसी के माध्यम से भर्ती का विरोध करना शुरू कर दिया है। नई भर्तियों के लिए रोडवेज प्रबंधन ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। 5 मई 2 बजे तक टेंडर डाउनलोड किए जा सकते हैं और इसी दिन 3 बजे तक निविदा जमा कर सकते है।
Date: 21-अप्रैल-2022
Pinned by Reeta joshi