Cirkus Collection Day 10: ‘दृश्यम 2’ के सामने पिट गई रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’, 10 दिन में कमाए सिर्फ इतने रुपये

By New31 Uttarakhand

Day 10: नए साल के आगाज के साथ ही बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें हैं, आशा है कि इस साल की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस गुलजार रहने वाला है। जनवरी महीने में शाह रुख खान की पठान रिलीज के लिए तैयार बैठी है। दिसंबर रिलीज के तौर पर तो रोहित शेट्टी की ड्रामा कॉमेडी सर्कस ने दर्शकों को निराश ही किया है।

बता दें कि फिल्म 10 दिनों बाद भी टिकट खिड़की पर कुछ खास नहीं कमा पाई है। फिल्म ने पहले दिन सिनेमाघरों में 6.25 का कलेक्शन करके बात दिया कि ये कुछ खास कमाल नहीं करने वाली है। शनिवार को फिल्म ने 1.55 करोड़ का कलेक्शन किया तो साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को ये बढ़कर 2.20 करोड़ पहुंच गया।

इस तरह से 10 दिनों बाद भी सर्कस बड़ी मुश्किल से 35 करोड़ तक पहुंच पाई है। माना जा रहा है कि आज यानी सोमवार से इसके हाल और भी बुरे होने वाले हैं। फिल्म ने हिन्दी बेल्ट में 29.27 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

दूसरी तरफ 18 नवंबर को रिलीज होने वाली ‘दृश्यम 2’ का जलवा अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। अजय देवगन की इस फिल्म ने देशभर में अब तक कुल 234.60 करोड़ का कलेक्शन किया है।

YOUTUBE

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.