उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओ की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 अप्रैल से होगा शुरू

By New31 Uttarakhand

राज्य में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न करा दी हैं | बोर्ड परिक्षाओं के संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओ के मूल्यांकन को लेकर भी बैठक आयोजित की गई है | प्रदेश में मूल्यांकन के लिए 30 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं | मूल्यांकन का कार्य 25 अप्रैल से 9 मई तक किया जाएगा | बोर्ड परिक्षाओं के संपन्न होने के बाद आज परिषद सभागार में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर मास्टर ट्रेनरो की एक बैठक आयोजित की गई | इस दौरान परिषद की सचिव डॉ नीता तिवारी ने बताया कि बैठक के जरिए मास्टर ट्रेनरो को उत्तर पुस्तिकाओ के मूल्यांकन के दौरान पारदर्शिता बरतने और सावधानी पूर्वक मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं | वहीं उन्होंने बताया कि इसके बाद मास्टर ट्रेनर मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे |

आपको बता दें कि राज्य में इस साल करीब दोनों कक्षाओं के करीब 13 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 28 मार्च, 2022 से लेकर 19 अप्रैल, 2022 तक किया था। दो साल बाद परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है | राज्य में उत्तर पुस्तिकाओ के मूल्यांकन के लिए प्रदेश में 30 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं | साथ ही इसके लिए करीब एक हजार शिक्षकों को लगाया गया है |

Date: 21-अप्रैल-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.