Coronavirus in India: सावधान! देश में कोरोना मामलों में फिर इजाफा- 24 घंटे में 243 नए मामले दर्ज,

By New31 Uttarakhand

COVID-19 in India: चीन में कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ.7 से संक्रमण में तेजी के बाद भारत सरकार पूरी तरह से अलर्ट दिख रही है…आपको बता दें कि संक्रमण में तेजी के बाद भारत सरकार पूरी तरह से अलर्ट दिख रही है, वही वैक्सीनेशन अभियान पर खासा जोर दिया जा रहा है. बूस्टर डोज लेने के लिए भी लोगों को काफी सक्रियता के साथ जागरुक किया जा रहा है.

कोरोना मामलों में इजाफा

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 243 नए मामले दर्ज किए गए, ये आंकड़े गुरुवार की तुलना में थोड़ा ज्यादा है. पिछले 24 घंटों में 81,097 खुराक दी गई. देश में वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 3,609 है. सक्रिय मामले 0.01% हैं. डेली पॉजिटिविटी रेट 0.11 फीसदी है. वहीं, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.16% है. इससे पहले देश में गुरुवार को 188 नए कोविड मामले दर्ज किए गए थे.

24 घंटों में कोरोना से 185 लोग ठीक

साथ ही मौजूदा वक्त में कोरोना से ठीक होने की दर 98.8 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में कोरोना से 185 लोग ठीक हुए हैं. अब तक कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 43 हजार 850 हो गई है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.