अक्षय कुमार ने तंबाकू ब्रांड के ऐड से खुद को किया अलग, फैंस से किया ये बड़ा वादा

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता के अक्षय कुमार आजकर एक विज्ञापन की वजह से काफी चर्चा में हैं। दरअसल लोकप्रिय तंबाकू उत्पाद के विज्ञापन में हाल ही में अक्षय कुमार अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ नजर आए थे, जिसके बाद से लोग उनके पुराने इंटरव्यू की क्लिप को शेयर करके उन्हें ट्रोल कर रहे थे । लेकिन जिस तरह से लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया, उसके बाद अक्षय कुमार ने खुद को इस तंबाकू कंपनी के विज्ञापन से अलग करने का ऐलान किया है। अक्षय कुमार ने देर रात सोशल मीडिया पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने विमल ब्रांड का प्रचार करने के लिए अपने फैंस से माफी मांगते हुए ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘मैं अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों में आपकी प्रतिक्रिया ने मुझे बहुत प्रभावित किया है, जबकि मैंने तंबाकू का समर्थन नहीं किया है और न ही करूंगा।

साथ ही आगे लिखा, ‘मैं विमल इलायची के साथ अपने जुड़ाव को लेकर आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। मैंने फैसला किया है कि विज्ञापन के लिए ली गई एड फीस को मैं दान करूंगा | साथ ही आश्वासन देते हुए कहा कि मैं अपने भविष्य के फैसलों को बहुत सोच समझकर लूंगा।’ 

इतना ही नहीं अक्षय कुमार की सीबीएफसी के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी ने भी आलोचना की थी। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस से माफी मांगते हुए विमल इलाइची के ब्रांड से खुद को अलग कर लिया है। जिसके बाद से अक्षय कुमार के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और ट्वीट में अक्षय कुमार को ‘सच्चा हीरो’ जैसे कमेंट कर रहे है | आपको बता दे विमल के विज्ञापन में नजर आने के बाद फैंस ने अक्षय की क्लास लगा दी थी |

Date : 21-अप्रैल-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.