पुलिस ने मानव तस्करी मामले में सफलता हांसिल की है बता दें काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में एक लड़की को बहला-फुसलाकर चंद पैसों के लालच में राजिस्थान में ले जाकर बेच दिया गय। इस दौरान पुलिस ने मानव तस्करी कर पैसा कमाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मामले में एक महिला समेत दो लोगो को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के कुछ आरोपी अभी फरार हैं।
दरअसल मामला काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर का है। जहाँ एक एक महिला ने अपनी बेटी के आचानक गायब होने कि सुचना कुंडा थाने में दर्ज करवाई। इस पर कुंडा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा पंजीकृत कर मामले के खुलासे के लिए कुंडा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में टीमों का गठन किया।
बता दें पीड़ित महिला कि आर्थिक स्तिथि बेहद ख़राब है। महिला के गाल में ट्यूमर है इसी बीच उसके पड़ोस में रहने वाला एक शातिर गिरोह इसके संपर्क में आया। गिरोह ने बेटी को उसके मां का इलाज कराने के नाम पर अपने जाल में फंसा लिया और उन दोनो मौके का फायदा उठाकर उसकी बेटी को बहला फुसला कर राजस्थान ले गए और वहां उस लड़की को बेचने के बदले 3लाख रूपये लेकर चंपत हो गए।
उन्होंने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया बावजूद इसके कुंडा थाना पुलिस ने अपने मुखबिर और सर्विलांस की मदद से अपने अथक प्रयास से करीब एक सप्ताह के अन्दर उस लड़की को राजस्थान के जिला अलवर के ग्राम-मेवली थाना कोट्कासिम में लड़की को बरामद करते हुए गिरोह का भंडाफोड किया। वहीं इस मामले में फरार गिरोह के सदस्य एक महिला और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्ताति के लिए प्रयास किये जा रहे है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।