राज्य में बीते 11 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। इस माह सात अप्रैल से आयल कंपनियों की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है। 17 अप्रैल यानी रविवार की सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल का रेट जारी कर दिया है। हल्द्वानी में आज पेट्रोल 102.91 रुपये और डीजल 96.60 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। रुद्रपुर में पेट्रोल 103.31 पैसे, डीजल 97.00 रुपए, देहरादून में पेट्रोल 103.73 पैसे और डीजल 97.34 पैसे और हरिद्वार में पेट्रोल 102 .98 पैसे और डीजल 96.66 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है।
22 मार्च से बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम
देश भर में 22 मार्च से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ी हैं । 21 मार्च को हल्द्वानी में पेट्रोल 93.25 और डीजल 86.57 रुपए प्रति लीटर बिका था। 22 मार्च से अब तक दोनों की कीमतों में करीब दस-दस रुपए की वृद्धि हो चुकी है। इससे पहले एक अप्रैल को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर पर 250 रुपये की वृद्धि की गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती है | आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।
Date :17-April-2022
Edited by News 31 Uttrakhand team