सरकार के बड़े – बड़े वादों की खुल रही पोल, स्कूल में शौच लगे तो झाड़ियों का ही है सहारा

By New31 Uttarakhand

रुद्रपुर विकासखंड के राजकीय प्राथमिक स्कूल संजय नगर-प्रथम के भवन का निर्माण राज्य गठन के आसपास हुआ था, लेकिन रखरखाव और मरम्मत के अभाव के कारण वर्तमान में स्कूल भवन खस्ताहाल हो चुका है। स्कूल के शौचालय के लोहे के दरवाजे गल चुके हैं। स्कूल के कुछ कमरों की छत बारिश में टपकती है, जिस कारण बारिश के मौसम में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। कई बार छत से सीमेंट गिरने से नीचे पढ़ रहे बच्चे घबरा जाते हैं। बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन की रसोई का कमरा भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। इससे भोजन माताओं को भी खतरा है।

शिक्षक और शिक्षिकाओं ने बताया स्कूल भवन के मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग से पत्राचार किया गया है। उन्होंने बताया कि में बारिश के दौरान सड़कों में बहने वाला पानी भी स्कूल में भर जाता है। स्कूल में जलभराव होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। डीईओ बेसिक एके सिंह कहते हैं कि स्कूलों की मरम्मत के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत बजट का प्रावधान है जिन स्कूलों के मरम्मत के लिए प्रस्ताव आए हैं, उन स्कूलों को दुरुस्त किया जाएगा।

रुद्रपुर बीआरसी परिसर में शौचालयों में लगे ताले

रुद्रपुर। स्कूलों में लाखों के बजट से बनाए गए शौचालय कहीं खस्ताहाल पड़े हैं, तो कहीं उनका इस्तेमाल न होने से सरकारी धन का दुरपयोग हो रहा है। रुद्रपुर बीआरसी परिसर स्थित बालिका शौचालयों में लंबे समय से ताले लगाए हैं। बीआरसी परिसर में राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। छात्राओं के लिए बनाए गए इन शौचालयों का वर्तमान में इस्तेमाल नहीं हो रहा है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.