काशीपुर : बर्थडे मनाने के लिए देहरादून से घर आए बी फार्मा के एक छात्र का शव खड़कपुर देवीपुरा में रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। कुछ दूरी पर उसकी स्कूटी खड़ी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत हुई है। गौतमनगर निवासी जितेंद्र सिंह बाजपुर रोड स्थित आईजीएल में मेकेनिकल विभाग में हैं। उनका पुत्र कुशाग्र चौहान देहरादून स्थित डीआरडी कॉलेज से बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। दो दिन पूर्व ही कुशाग्र अपने घर आया था। मंगलवार को उसका बर्थडे था।
परिवार के लोग उसका बर्थडे मनाने की तैयारी में जुटे थे। शाम के समय वह स्कूटी लेकर घर से निकला लेकिन उसके बाद नहीं लौटा। बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन अधीक्षक की ओर से आईटीआई थाना पुलिस को खड़कपुर देवीपुरा में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दी गई। टीम के साथ मौके पर पहुंचे एसआई पीआर विश्वकर्मा ने शव को कब्जे में लिया।
मृतक की जेब से बरामद दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त कुशाग्र चौहान (19) के रूप में हुई। मृतक के माथे पर गहरी चोट के निशान थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। कुशाग्र का परिवार मूल रूप से ठाकुरद्वारा के ग्राम माधोवाला का रहने वाला है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। बर्थडे के एक दिन बाद ही बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।