शानदार इंडस्ट्रीज में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल

By New31 Uttarakhand

जसपुर क्षेत्र के अंतर्गत नादेही सिडकुल में शानदार इंडस्ट्रीज में आग लग गयी इस दौरान मध्यरात्रि लगी आग के बाद फायरब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची वहीं जानकारी के अनुसार अग्नि कांड में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

मंगलवार की देर रात नादेही सिडकुल में शानदार इंडस्ट्रीज में आग लग गयी । जिसके बाद आस पास के इलाके में अफरा तफरी मच गयी वहीं लोगों के सुचना देने पर फायरब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी, और आग को बुझाने का प्रयास करती रहीं,लेकिन इस बीच आग इतना विकराल रूप ले चुकी थी कि एक व्यक्ति कि मौत हो गयी और दो लोगो के गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।

बता दें कि शानदार इंडस्ट्रीज में लगी आग का इतना भयंकर रूप था कि उसे बुझाने के लिए फायर स्टेशन जसपुर, काशीपुर ,बाजपुर ,रुद्रपुर के साथ ही कई मिल की फायर यूनिट आग बुझाने के लिए लगातार प्रयास करती रहीं । फ़िलहाल आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.