काठगोदाम से मुंबई के बीच चलेगी, साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

By New31 Uttarakhand

कुमाऊं से सीधे मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल तक सीधे रेलगाड़ी चलेगी। इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक बार होगा। ट्रेन संख्या 09075/09076 मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन 20, 27 अप्रैल, 4, 11, 18, 25 मई, 1, 8 एवं 15 जून 2022 को प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेन्ट्रल से किया जा रहा है।

इसी के साथ ही ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 21, 28 अप्रैल, 5, 12, 19, 26 मई, 2, 9 एवं 16 जून 2022 को प्रत्येक वृहस्पतिवार को काठगोदाम से 9 फेराें के लिये निम्नवत किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना अनिवार्य होगी।

इन रुटों से जाएगी स्पेशल ट्रेन

मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष् ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेन्ट्रल से 11.00 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11.46 बजे, वापी से 13.24 बजे, सूरत से 14.43 बजे, वडोदरा से 16.38 बजे, रतलाम से 20.25 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.45 बजे, गंगापुर सिटी से 2.52 बजे, हिण्डौन सिटी से 3.25 बजे, भरतपुर से 5.05 बजे, अछनेरा से 5.55 बजे, मथुरा से 7 बजे, हाथरस सिटी से 7.44 बजे, कासगंज से 9.10 बजे, बदायूं से 10.01 बजे, बरेली जं. से 10.50 बजे, बरेली सिटी से 11.05 बजे, इज्जतनगर सेे 11.25 बजे, बहेड़ी से 12.22 बजे, किच्छा से 12.40 बजे, लालकुआं से 13.15 बजे तथा हल्द्वानी से 13.50 बजे छूटकर काठगोदाम 14.30 बजे पहुंचेगी।

गुरुवार को होगी वापसी

वापसी यात्रा में काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल सुपर फास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन वृहस्पतिवार को काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 17.52 बजे, लालकुआं से 18.33 बजे, किच्छा से 19.09 बजे, बहेड़ी से 19.30 बजे, इज्जतनगर से 20.08 बजे, बरेली सिटी से 20.23 बजे, बरेली जं. से 20.47 बजे, बदायूं से 21.31 बजे, कासगंज से 23 बजे, हाथरस सिटी से 23.50 बजे, दूसरे दिन मथुरा से 1.15 बजे, अछनेरा से 2.35 बजे, भरतपुर से 3.10 बजे, हिण्डौन सिटी से 4.05 बजे, गंगापुर सिटी से 4.45 बजे, कोटा से 6.45 बजे, रतलाम से 10.40 बजे, वडोदरा से 14.45 बजे, सूरत से 16.53 बजे, वापी से 18.10 बजे तथा बोरीवली से 20.10 बजे छूटकर मुम्बई सेन्ट्रल 20.55 बजे पहुंचेगी |

17 कोच की रहेगी स्पेशल ट्रेन

इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान के 6, साधारण द्वितीय श्रेणाी के 2, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 5 एवं SLRD के 2 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे |

Date : 16 April 2022

Edited by News 31 Uttrakhand Team

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.