हल्द्वानी के मुखानी रोड में अतिक्रमण पर चलेगा निगम का बुलडोजर

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी शहर में नगर निगम का बुलडोजर लगातार चल रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान वृहद स्तर पर किया जा रहा है। इस कड़ी में पहले जगहों को चिन्हित किया जा रहा है, फिर अतिक्रमण करने वालों को मोहलत दी जा रही है। उसके बाद अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अब नैनीताल रोड कोलटैक्स तिराहे से मुखानी होते हुए आईटीआई तिराहे तक अतिक्रमण हटाने की मोहलत निगम ने लोगों को दी है।


बता दें कि निगम प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को 4 दिन का समय दिया है।और इस पर नगर आयुक्त ने भी आदेश जारी किए हैं। जिसके अनुसार सड़क, फुटपाथ और नाली पर किए गए अतिक्रमण को व्यापारी खुद से ही हटा लें। वरना 18 और 19 अप्रैल को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान निगम की टीम अतिक्रमण को खुद हटाएगी। फुटपाथ पर टिन शेड, प्रचार बोर्ड, किसी तरह का समान होने पर उसे हटा लें। आपको बता दें कि सड़क, फुटपाथ और नाली के ऊपर जो लोग फड़, ठेला, खोखा लगाते हैं उन्हें अब इसकी अनुमति नहीं होगी। ठेले पर व्यवसाय करने वालों को अब चलते फिरते व्यापार करने को कहा गया है|

निगम प्रशासन ने ठेला व्यवसायियों से साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने की बात कही है। भूमि स्वामियों से कहा गया है कि वह अनुमति लेकर निजी जमीन पर व्यवसाय कर सकते हैं। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने जानकारी दी और बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में व्यवसाय करते पकड़े जाने पर सामान की जब्ती होगी।

Date:16-April-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.