कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने मृदा चिकित्सा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम ने खुद भी मिट्टी का लेप लगाकर इस पद्धति के लाभ लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह टनकपुर पहुंचे। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के मौके पर यहां वे सूर्योदय सेवा समिति की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय नेचुरोपैथी एवं योग सम्मेलन में शामिल हुए।
लेकिन इससे पहले उन्होंने मृदा चिकित्सा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम ने खुद भी मिट्टी का लेप लगाकर नेचुरोपैथी पद्धति के लाभ लिया। इसके बाद वे शारदा घाट पहुंचेंगे और घाट का निरीक्षण करेंगे। बताया जा रहा है कि निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर पहुंचेंगे। यहां वे मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।