बेरीनाग में चाय की दुकान चलाने वाले हरीश बने रातों-रात करोड़पति

By New31 Uttarakhand

2022 के आईपीएल- 15 में पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग से 6 किलोमीटर दूर राईआगर में चाय की दुकान चलाने वाले, हरीश कन्हैया ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह एक रात में करोड़पति बन जाएंगे। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में मोबाइल गेम dream-11 के माध्यम से हरीश ने एक करोड़ रुपए जीते हैं। रातो रात करोड़पति बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है और उनका खुशी का ठिकाना नहीं है। हरीश रोज dream-11 में टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमाते थे | बुधवार को भी उन्होंने पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच में 49 रुपए में ड्रीम इलेवन की टीम बनाई। और यह रात उनके लिए छप्पर फाड़ कर धनवर्षा करने वाली रात साबित हुई | उनकी चुनी हुई टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और उन्होंने 1 करोड़ रुपए जीत लिए। जैसे ही हरीश को इस बात की जानकारी मिली कि वे एक करोड़ रुपये जीत चुके हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा | अब टैक्स कटने के बाद उनके खाते में ₹70 लाख की धनराशि आएगी हरीश का कहना है कि वह आगे भी चाय की दुकान चलाते रहेंगे।

Date : 15-April-2022

Edited by news 31 Uttrakhand team

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.