Uttarakhand Snow Fall: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है, केदारनाथ, बदरीनाथ सहित पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई है….इसी के साथ पहाड़ों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मैदानी इलाकों में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बरसात नहीं हुई है। मैदान में भी ठंड का असर साफ दिखने लगा है।
आपको बता दें कि पर्वतीय क्षेत्रों की पहाड़ियों पर होने वाली बर्फबारी और सर्द हवाओं ने राज्य में कड़ाके की ठंड की दस्तक दे दी है.. कई क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के पर्वतीय अंचलों में जमकर बर्फबारी होने के कारण निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है। बर्फबारी से बदरीनाथ धाम सहित चारों धाम के आसपास की पहाड़ियां सफेद दिखने लगी हैं। वहीं 15 नवंबर को बद्रीनाथ धाम में जोरदार बर्फबारी हुई है, जिससे धाम में कई फीट तक बर्फ जम गई है। बर्फबारी के साथ ही चलने वाली सर्द हवाओं से पूरा बद्रीनाथ क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। 4 दिन बाद ही 19 नवंबर से बद्रीनाथ धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद होने वाले हैं।
बता दें कि मौसम विभाग राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के 3300 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका पहले ही व्यक्त कर चुका था। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
दूसरी तरफ सरोवरनगरी नैनीताल और पहाड़ों की रानी मसूरी जैसे शहरों में के मौसम ने भी करवट बदल ली है। मसूरी में हल्की बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि नैनीताल का मौसम सुहावना होने के कारण सैलानियों की खासी संख्या यहां पहुंच रही है। बदले मौसम के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।