रुद्रपुर : फंदे पर लटका मिला लिव इन में रह रही महिला का शव

By New31 Uttarakhand

रुद्रपुर : लिव इन में रह रही महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। महिला दो बच्चों और पति को छोड़कर शहर में किराये पर रह रही थी। बिंदुखेड़ा निवासी लखविंदर सिंह की शादी कुछ वर्षों पूर्व पीलीभीत निवासी मंजीत कौर (32) से हुई थी। लखविंदर के दो बच्चे हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि लखविंदर नशा कर के मंजीत के साथ मारपीट करता था और करीब तीन साल पहले उसे घर से भगा दिया था।

इस कारण मंजीत शहर के प्रीत विहार में किराये पर रहने लगी थी। इस दौरान कई बार पंचायत हुई लेकिन लखविंदर ने उसे स्वीकारा नहीं किया। बच्चे भी लखविंदर के पास ही रहते थे। इधर, मंजीत कौर के पास बिंदुखेड़ा निवासी कुलदीप सिंह का आना-जाना शुरू हो गया था। कुलदीप से मंजीत कौर को एक बेटा भी था। रविवार शाम को मंजीत कौर कुलदीप के साथ बाजार गई थी और फिर अपने कमरे में आ गई।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को कुलदीप और मंजीत कौर के बीच मामूली विवाद हुआ था जिसके बाद कुलदीप बिंदुखेड़ा चला गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे मंजीत कौर के पड़ोसियों ने बताया कि वह कमरे के अंदर बंद है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि कमरे का दरवाजा भीतर से बंद है। पुलिस ने दरवाजा काट कर खोला तो मंजीत का शव छत में बने एंगल से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था।
पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मौके से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.