आज से बूस्टर डोज के रूप में तीसरा टीका लगना हुआ शुरू, चुकाने होंगे 375 रूपये

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में रविवार से 18 से 60 साल की आयु के लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत हो गई है। इस आयु वर्ग को बूस्टर डोज के रूप में तीसरा टीका लगाने के लिए 375 रुपये प्रति डोज देने पड़ेंगे। इसमें 150 रुपये निजी अस्पतालों का सर्विस चार्ज भी शामिल है। प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, हेल्थ वर्करों और फ्रंट लाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। जिसमें 30 प्रतिशत लोगों को सरकार की ओर से मुफ्त में बूस्टर डोज लगाई गई। इन्हें आगे भी निशुल्क में बूस्टर डोज लगवाई जाएगी।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, हेल्थ वर्करों और फ्रंट लाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। जिसमें 30 प्रतिशत लोगों को सरकार की ओर से मुफ्त में बूस्टर डोज लगाई गई। इन्हें आगे भी निशुल्क में बूस्टर डोज लगवाई जाएगी।रविवार से प्रदेश में 18 से 60 साल के लोगों को भी संक्रमण से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है।

बूस्टर डोज लगवाने वाले लाभार्थी को 375 रुपये देने होंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 18 से 60 साल के आयु के लोग निजी अस्पतालों में ही बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संचालित टीकाकरण केंद्रों पर 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों, हेल्थ वर्करों और फ्रंट लाइन वर्करों को ही निशुल्क बूस्टर लगाई जाएगी।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि बूस्टर डोज लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोवॉक्सिन और कोविशील्ड वैक्सीन के रेट तय किए हैं। जिसमें कोविशील्ड और कोवॉक्सिन की प्रति डोज के 225 रुपए तय किए गए हैं। जबकि 150 रुपये निजी अस्पतालों की ओर से सर्विस चार्ज के रूप में लिया जाएगा।

Date :10 April 2022

Edited by news 31 uttrakhand team

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.