काशीपुर : स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

By New31 Uttarakhand

काशीपुर में स्थानीय प्रशासन एवं नगर निगम की टीम और राजस्व प्रशासन की टीम के द्वारा अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जो कि लगातार जारी है इसी के तहत देर शाम उप जिलाधिकारी और मुख्य नगर आयुक्त के नेतृत्व में स्थानीय राजस्व एवं नगर निगम प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चलाया गया।

काशीपुर में रतन सिनेमा रोड, किला चौक बाजार से मुख्य बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक, तहसील रोड, नई सब्जी मंडी से बाँसफोडान पुलिस चौकी तक अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट के अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर दिए गए आदेश के बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया था। इसी के तहत नई सब्जी मंडी में पीली लाइन भी खींची गई थी लेकिन अतिक्रमणकारी मानने को तैयार नहीं थे और लगातार अतिक्रमण किये जा रहे थे।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उपजिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए बाजार में पीली पट्टी किस बात की गई है और अतिक्रमणकारियों से पीली पट्टी के अंदर ही रहने को कहा गया है। आदेश नहीं मानने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ दो तरह के चालान किए जा रहे हैं, जिसमें एक अतिक्रमण का चालान तथा दूसरा पॉलिथीन का उपयोग करने पर चालान किया जा रहा है। टीम के द्वारा अभियान चलाते हुए एक लाख 20 हजार का जुर्माना वसूला। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.