खटीमा नागरिक अस्पताल में कार्यरत एएनएम गंगा जोशी नाइटेंगल राष्ट्रपति पुरस्कार से हुई सम्मानित,

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के सीमांत खटीमा स्थित नागरिक अस्पताल में कार्यरत एएनएम गंगा जोशी को सात नवंबर सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के कर कमलों द्वारा नाइटेंगल राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरूस्कार पूरे भारत से केवल 17 ए एन एम 3 एल एच वी 29 नर्सों हर वर्ष दिया जाता है। एएनएम गंगा जोशी को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अपनी ड्यूटी के अलावा अन्य क्षेत्रों में किए गए सराहनीय कार्यों के आधार पर दिया गया।

गंगा जोशी द्वारा अपने 17 साल के नर्सिंग कैरियर में कॉलेज स्कूलों में जाकर जागरूकता प्रोग्राम आयोजित करने , कोविड-19 महामारी के दौरान विशेष योगदान देने, आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना एवं अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कई ट्रेनिंग प्रोग्राम में प्रतिभाग किया है।

इन समस्त सराहनीय कार्यों को देखते हुए ही राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए उन्हें चयन किया गया। नागरिक अस्पताल खटीमा में कार्यरत गंगा जोशी को नाइटेंगल राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर जहां सीमांत क्षेत्र खटीमा में खुशी की लहर है।

वही उनकी इस विशेष उपलब्धि पर सीएमओ उधम सिंह नगर डा० सुनीता रतूड़ी, डा० सुषमा नेगी, डा० वी पी सिंह, डा० ममता सिंह, डा० अमित बंसल डा० अकलियत अहमद ,श्रीमति अंजू भट्ट मैम , नागरिक चिकित्सालय का समय समस्त स्टाफ,किसान नेता प्रकाश तिवारी ,वरिष्ट व्यवसाई महेश जोशी,ईस्टर इंडस्ट्रीज कारखाना प्रबंधक अजय मेहता एवं स्थानीय सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.