उधम सिंह नगर जिले में चेकिंग कर रहे कांस्टेबल पर चढ़ाया लकड़ी से भरा ट्रक

By New31 Uttarakhand

ऊधमसिंनगर जिले में चुकटी स्थित टोल के पास वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कांस्टेबल को लकड़ी से भरे ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल का रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट मध्य रात्रि लक्ष्मण सिंह बिष्ट व किशोरी को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लकड़ी से ऊपर तक भरे ट्रक नंबर यूके 06 सीए 7713 को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। ट्रक चालक ने ट्रक को रोकने की जगह ट्रक की रफ्तार को बढ़ते हुए सामने खड़े पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट की तरफ ट्रक काट दिया।

लक्ष्मण ने बचने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया और ट्रक उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। लक्ष्मण लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में घायल लक्ष्मण को एंबुलेंस से गंभीर हालत में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अफरा तफरी का लाभ उठाकर ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.