देश में फिर कम हुए कोरोना के मामले, 24 घंटे में आए 1216 नए केस, सक्रिय मरीज भी घटे

By New31 Uttarakhand

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,216 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,58,365 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या घटकर 15,705 रह गई है..वही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से 18 और मरीज़ों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,479 हो गई है.

वही आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 393 की कमी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.78 प्रतिशत हो गई है… वही देश में अभी तक कुल 4,41,12,181 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.69 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,41,12,181 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.69 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं..साथ ही जानकारी के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो तीन मामले सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के एक-एक मरीज शामिल हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.