उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगो की परेशानी बढ़ा दी है | प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है और अब अगले 4 दिन में मौसम फिर प्रदेशवासियों की कड़ी परीक्षा भी ले सकता है | मौसम विज्ञान केंद्र ने पारे में उछाल को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है | वहीं ज्यादातर इलाकों में पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है | प्रदेश में जंगल की आग की घटनाएं बढ़ने और ग्लेशियर के तेजी से पिघलने की आशंका भी है | इसको लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है |
उत्तराखंड में लगातार पारा चढ़ रहा है | अधिकतम पारे में उछाल के चलते दिन में भीषण गर्मी हो रही है | जिसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा है कि अरब सागर से उठने वाला पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बेहद धीमी है| ऐसे में उत्तराखंड में फिलहाल बारिश के आसार कम हैं और अगले चार दिन तापमान में सामान्य से ज्यादा वृद्धि की आशंका है | इसके चलते भीषण गर्मी महसूस की जा सकती है| उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,चमोली,टिहरी,पिथौरागढ़,अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल समेत चम्पावत जैसे संवेदनशील इलाकों में जंगल की आग विकराल हो सकती है, इसलिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा है |
Date: 8 APRIL 2022
PENNED by Reeta joshi