Uttarakhand Weather: बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी सर्दी, छह नवंबर से मौसम बदल सकता है करवट

By New31 Uttarakhand

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है, जी हां पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा व ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम खराब होने से मैदानी क्षेत्रों के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

आपको बता दें कि मौसम बदलने से प्रदेशभर में ठंड बढ़ने की भी संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार छह नवंबर को गढ़वाल मंडल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा वही ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात देखने को मिल सकता है। कुमाऊं में 7 नवंबर से इसके आगे बढ़ने की संभावना है।

बता दें की सात नवंबर को बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा व ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात देखने को मिल सकता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.