मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार

By New31 Uttarakhand

चंपावत जिले के चंपावत में शनिवार को एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन की टक्कर से छह लोग घायल हो गए और दो राहगीरों की मौत हो गयी | आजकल नवरात्र के मौके पर माता के मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है | मां पूर्णागिरी मंदिरों में इन दिनों मेला लगा हुआ है, जिसमे दूर दूर से श्रद्धालु आते है | नवरात्र में लाखों लोग दर्शन करने आ रहे है ,हंसी-खुशी मंदिर के दर्शन करने व मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया | इन घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक युवक की पहचान कृष्ण कुमार और विक्रम सिंह के रूप में हुई है।यह हादसा पूर्णागिरि मार्ग पर हुआ। दोनों मृत युवक गैडाख्याली गांव के रहने वाले थे। मृतकों में एक युवक कृष्ण कुमार और दूसरा विक्रम सिंह था।

Date : 8 अप्रैल 2022

Penned by REETA JOSHI

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.