उधम सिंह नगर- सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट स्टेडियम का निर्माण चल रहा युद्ध स्तर पर

By New31 Uttarakhand

सीमांत खटीमा के चकरपुर वन चेतना मैदान में बन रहे स्टेडियम का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है… लगभग 14 करोड़ की लागत से बन रहे स्टेडियम का निर्माण जुलाई 2021 को शुरू हुआ था.. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में बन रहे.. चकरपुर स्टेडियम के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्माण संस्था पेयजल निर्माण निगम के अधिकारी प्रयास कर रहे है

आपको बता दें की निर्माणाधीन स्टेडियम के निर्माण की वर्तमान प्रगति पर पेयजल निर्माण निगम के जेई विकास शर्मा ने मीडिया को बताया कि… चकरपुर वन चेतना मैदान में जुलाई 2021 से शुरू हुए चकरपुर स्टेडियम का निर्माण कार्य 14 करोड़ की लागत से पेयजल निर्माण निगम के द्वारा किया जा रहा है… कार्य को गुणवत्ता युक्त निश्चित अवधि तक पूरा किया जाए.. इसके संस्था के द्वारा पूरे प्रयास किए जा रहे हैं

वही अक्टूबर 2023 तक लगभग 15 महीने की निर्माण अवधि के अंदर स्टेडियम का निर्माण पूरा किया जाएगा..ताकि सीमांत क्षेत्र के बच्चे स्टेडियम निर्माण के बाद अपनी खेल प्रतिभाओं को स्टेडियम के माध्यम से निखार सके।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.