Corona Update: देश में कोरोना के मामले में गिरावट, 24 घंटे में आए 2,060 नए केस, 10 की मौत

By New31 Uttarakhand

भारत में Covid-19 के केसों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि, बीते दिनों में कोरोना के केसों में काफी गिरावट दर्ज की गई है…वही रविवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है… हालांकि आज भी देश में कोरोना के करीब 2,000 से अधिक नए केस सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 2,060 नए केस सामने आए हैं… जबकि 10 लोगों की मौत हुई है… इस दौरान 2,024 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे… इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 26 हजार 835 रह गई है.. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 209 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 30 हजार 888 हो गई है..जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 75 हजार 149 पहुंच गई है, वही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.. देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.75 फीसदी पहुंच गया है.. वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.06 प्रतिशत शामिल है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.