जनता पर महंगाई की मार जारी है | देहरादून में पिछले 15 दिनों में पेट्रोल की कीमत में आठ रुपये और डीजल की कीमत में नौ रुपये से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई है | अब तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए है | हल्द्वानी में पेट्रोल अब 102.13 पैसे प्रति लीटर और डीजल 95.80 पैसे प्रति लीटर हो गया है | प्रदेश में आज फिर पेट्रोल और डीजल में 77-77 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई है |पेट्रोल के दामो में बीते 15 दिनों में 13 वी बार बढ़ा है पिछले 15 दिनों में देहरादून में पेट्रोल की कीमत में आठ रुपये तो डीजल की कीमत में नौ रुपये से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है | 21 मार्च को देहरादून में पेट्रोल 94.15 रुपये तो डीजल 87.50 में मिल रहा था और पांच मार्च तक पेट्रोल की कीमतों में 8.08 तो डीजल में 9.43 रुपये की बढ़ोतरी हुई है|
Date : 5 अप्रैल 2022
Edited by न्यूज़ 31 उत्तराखंड टीम