Weather Updates: उत्तराखंड में आज भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, सर्तक रहने की सलाह, पिथौरागढ़ में स्कूल बंद

By New31 Uttarakhand

आपको बता दें की उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं…. मौसम केंद्र देहरादून के मुताबिक कुमाऊं मंडल के जिलों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ-साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.. जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है|

इसके अलावा गढ़वाल मंडल के जिलों में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है…साथ ही राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है… मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों भारी बारिश को लेकर येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है|

पिथौरागढ़ में स्कूल किए गए बंद

जानकारी के अनुसार बारिश की वजह से संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कों, राजमार्गों में अवरोध और कटाव होने का अनुमान है… इसके अलावा कुछ स्थानों पर नालों और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी, साथ ही निचले इलाकों में जलजमाव होने की संभावना है|

इस बीच पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए डीएम आशीष चौहान ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों में 7 अक्टूबर को अवकाश घोषित कर दिया है…. वही मौसम विभाग का कहना है कि राज्य मे कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान-माल की हानि हो सकती है. इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका है. मौसम विभाग की तरफ से लोगों को सलाह दी गई है|

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.