Corona Update:देश में कोरोना से बड़ी राहत , बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 3615 नए केस मिले

By New31 Uttarakhand

Corona Update: कोरोना वायरस के मामले में भारत को बड़ी राहत मिली है…. देश में कोविड 19 के नए केसों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 3615 नए केस मिले हैं, जबकि इससे ठीक होने वालों की संख्या करीब 5 हजार है.

आपको बता दें की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक… भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,615 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,45,79,088 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 40,979 रह गई है.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 40,979 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.09 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,378 की कमी दर्ज की गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.72 प्रतिशत है.

वही अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 217 करोड़ 96 लाख 31 हजार 500 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 13 लाख 87 हजार 533 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.