अब 100 रुपये में मिलेगा ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ देखने का मौका! मणिरत्नम ने की थिएटर मालिकों से मुलाकात

By New31 Uttarakhand

मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ (पीएस 1) 30 सितंबर को दुनियाभर में तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में भी खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, अब खबर है कि ‘पीएस 1’ को दर्शक अब महज दर्शक 100 रुपये में देख सकेंगे। इसके लिए निर्देशक मणिरत्नम ने मुंबई में मल्टीप्लेक्स चेन से बात की है।
हाल के दिनों में नेशनल सिनेमा डे के मौके पर सभी फिल्मों की टिकट की कीमत 75 रुपये की गई थी। ऐसे में दर्शकों को 23 सितंबर के दिन हर फिल्म 75 रुपये में देखने का मौका मिला था। वहीं, शारदीय नवरात्र के पहले चार दिनों में अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ के भी टिकट की कीमत कम कर 100 रुपये कर दी गई है। वहीं, अब दर्शकों को ‘पीएस 1’ भी 100 रुपये में दिखने का मौका मिल सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मणिरत्नम ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ को ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इसके टिकट की कीमत 100 रुपये रखना चाहते हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि थिएटर मालिक उनके सुझाव पर सहमत हुए हैं या नहीं। रिपोर्टेस के मुताबिक बैठक में एक अंदरूनी सूत्र ने बताया है कि मणिरत्नम की बात से थिएटर मालिक भी सहमत हो गए हैं।
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी ‘पीएस 1’ एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म तमिल नॉवेल पर आधारित है, जिसकी कहानी चोल साम्राज्य के इर्द-गिर्द घूमती है। इस नॉवेल को कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखा गया है। यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, जिसे लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर चियान विक्रम, तृषा कृष्णन, कार्थी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जयम रवि जैसे मंझे हुए कलाकार हैं।

PENNDE BY- NISHI BHATIA
DATE- 27 SEPTEMBER 2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.