Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4510 नए केस, 5600 से ज्यादा मरीज हुए रिकवर

कोरोना
By New31 Uttarakhand

Covid-19: देश में त्योहारों का सीजन जारी है.. इस बीच आशंका जताई जा रही थी कि कोरोना वायरस के केस फिर से बढ़ सकते हैं, लेकिन टीकाकरण की वजह से हालात पूरी तरह से कंट्रोल में हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 4,510 नए केस सामने आए हैं… जबकि 33 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 5,640 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे, इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 46 हजार 216 रह गई है.. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1163 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 47 हजार 670 हो गई है… जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 39 लाख 72 हजार 980 पहुंच गई है.. साथ ही देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.71 फीसदी पहुंच गया है.. वही वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 216 करोड़ 95 लाख 51 हजार 591 हो गया पहुंच गया है.. पिछले 24 घंटे में 12 लाख 27 हजार 54 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.