Corona Update:देश भर में महामारी कोरोना वायरस की रोजाना आ रही ताजा रिपोर्ट में कोविड संक्रमण के नए मामलों में उतार चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है.. रोजाना ही कोरोना वायरस के संक्रमण के नए मामलों की संख्या हजारों के करीब दर्ज हो रही है।
वही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह जारी हुए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के अंदर 4,676 लोग कोरोना के संक्रमण से ठीक हुए हैं….वही देश में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 47, 379 हो गए हैं। भारत में कोरोना की पॉजिटीविटी दर 1.37 प्रतिशत है।
देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,28,370 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना के सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.11 प्रतिशत शामिल है। देश कोरोना की रिकवरी दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है….हलाकि पिछले 24 घंटों के दौरान कल की अपेक्षा 648 कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है…
आपको बता दें की कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 39 लाख 67 हजार 340 (4,39,67,340) हो गई है। कोरोना के मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।