Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज थोड़ी राहत की खबर है जी हां शुक्रवार के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में कमी दर्ज की गई है…आज देश में आज कोरोना के 6 हजार से कम नए केस सामने आए हैं।
आपको बता दें की बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 5,747 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हुई। इससे पहले शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमण के 6,298 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 23 लोगों की मौतें हुई.. कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 551 की कमी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 5,747 नए केस सामने आए हैं जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 5,618 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 46 हजार 848 रह गई है…इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 28 हजार 595 हो गई है।
वही अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 216 करोड़ 41 लाख 70 हजार 550 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 23 लाख 92 हजार 530 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।