भारत में कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है, पिछले 24 घंटों में नए मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। वहीं अच्छी बात ये है की लम्बे समय बाद सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है। अब यह आंकड़ा 62,748 पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की जान गई है, जबकि पिछले दिनों हुए 12 मौतों की पुष्टि भी राज्य सरकारों ने की है।
वहीं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 10,633 मामले सक्रिय हैं। केरल में पिछले 24 घंटों में 1,795 नए मामले सामने आए हैं, जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या 9,248 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 9,828 बताई गई है। यदि दैनिक सक्रिय मामलों की दर की बात की जाए तो वो 2.98 फीसदी रही। गौरतलब है कि अब तक 88.6 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते 24 घंटों में 2,66,477 जांच की गई।
देखा जाए तो इस समय महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 10,633 मामले सक्रिय हैं, वही केरल में 9,248, कर्नाटक में 6,445, तमिलनाडु में 5,127, असम में 2,872, और राजस्थान में 2,661 मामले अभी भी सक्रिय हैं। आज यानी 01 सितम्बर 2022 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 7,946 नए मामले सामने आए। इससे पहले 31 अगस्त को 7,231 नए मामले सामने आए थे, जबकि 30 अगस्त को 5,439 नए मामले मिले थे, जबकि 01 जुलाई को 17,070 नए मामले सामने आए थे। आंकड़ों को देखें तो देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.14 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.7 फीसदी पर पहुंच चुकी है।
Date – 01/September/2022
Pennde By – Kiran