एक बार फिर सामने आई महिला अस्पताल की लापरवाही, टेम्पो में हुआ बच्चे का जन्म

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी के महिला अस्पताल की लापरवाही फिर से एक बार सामने आई है| सोमवार रात को गफूर बस्ती निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजन महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उनका महिला अस्पताल पर ये आरोप है की जब रात को हम अस्पताल पहुचे तो गर्भवती को भर्ती और स्वास्थ सुविधा ना देकर उसे दो से तीन दिन बाद आने को कहा गया जबकि परिजन उसे भर्ती कराना चाहते थे| अस्पताल से ये सब सुनने के बाद जब परिजन टेम्पो से घर लौट रहे थे तभी ताज चौराहा पहुचते ही बच्चे का जन्म टेम्पो में ही हो गया| इसी दौरान बच्चे को चोट भी लग गयी|

सुचना मिलते ही स्वास्थ विभाग की टीम मंगल की दोपहर घर पर पहुची और जच्चा-बच्चा दोनों की अच्छे से जांच की, दोनों स्वस्थ है साथ ही बच्चे को पोलियो ड्राप भी पिलाई गयी| महिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उषा जंगपांगी का कहना है कि जब महिला अस्पताल पहुची थी उस वक्त स्टाफ को महिला में प्रसव पीड़ा होने के कोई लक्षण नहीं दिखे इसलिए स्टाफ ने उन्हें कुछ देर रुकने के लिए कहा वही स्टाफ अन्य केस में व्यस्त हो गए तभी महिला और उसके परिजन अस्पताल से चले गए| कई बार एसा होता है की बिना प्रसव के लक्षण के अचानक प्रसव पीड़ा के साथ बच्चे का जन्म हो जाता है| इस मामले में मौजूदा स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Date – 31/August/2022
Pennde By – Kiran

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.