देश में लगातार चौथे दिन घटे कोरोना के केस, बीते 24 घंटे में मिले 5,439 नए मामले

By New31 Uttarakhand

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,439 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,44,21,162 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 65,732 रह गई है.. देश में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस के 10 हजार से कम मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 65,732 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है।

आपको बता दें की मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.66 प्रतिशत हो गई, दैनिक संक्रमण दर 1.70 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.64 प्रतिशत है… देश में अभी तक कुल 4,38,25,024 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 212.71 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 29 अगस्त को देश में कोरोना के 7591 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान 9 हजार 206 लोग कोरोना से ठीक हुए। इससे पहले 28 अगस्त को 9 हजार 436 नए मामले मिले थे, जबकि 30 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 27 अगस्त को 9 हजार 520 केस मिले थे
और आज यानि 30 अगस्त को देश में सबसे कम मामले दर्ज किए गए। देश में आज 5 हजार 439 नए मामले मिले हैं। जो पिछले चार दिनों में देश में मिले सबसे कम मामले हैं।

DATE- 30 AUGUST 2022
PENNDE BY- TANUJA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.