Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर राहत की खबर, 24 घंटे में आए 9,531 नए केस, 43 की मौत

By New31 Uttarakhand

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज राहत की खबर है, जी हां देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है.. लंबे असरे बाद देश में आज कोरोना के 10 हजार से कम नए केस सामने आए हैं।

बता दे की बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 9,531 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 36 लोगों की मौत हुई। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 11,539 नए मामले दर्ज किए गए थे….जबकि 43 लोगों की मौत हुई, कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 2008 की कमी दर्ज की गई है…इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 39 हजार 429 हो गई है।

जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 37 लाख 23 हजार 944 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 27 हजार 368 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 9,531 नए केस सामने आए

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 9,531 नए केस सामने आए हैं… जबकि 36 लोगों की मौत हुई है.. इस दौरान 11,762 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे… इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 97 हजार 648 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2231 की गिरावट दर्ज की गई है।

DATE – 22. AUGUST.2022
PENNDE BY – TANUJA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.