प्रदेश में 40 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 48 हुए ठीक

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 40 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 48 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 435 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 20,307 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। टिहरी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में दो-दो, बागेश्वर में आठ, चमोली में चार, देहरादून में सात, हरिद्वार में तीन, पौड़ी और उत्तरकाशी में एक-एक व पिथौरागढ़ में छह संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 3,42,502 हो गई है। इनमें से 3,28,658 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7,369 लोगों की जान जा चुकी है।

ब्लैक फंगस के तीन मरीज स्वस्थ
प्रदेश में बुधवार को ब्लैक फंगस का कोई नया मरीज नहीं मिला है, न ही किसी मरीजों की मौत हुई है। जबकि एम्स ऋषिकेश में भर्ती तीन मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 570 हो गई है। वहीं, अब तक 130 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 274 मरीज ठीक हुए हैं।

केंद्र से मिली वैक्सीन की डोज
प्रदेश में बुधवार को 99 हजार से ज्यादा लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवाई। वहीं, केंद्र सरकार से एक लाख से अधिक टीके राज्य को प्राप्त हुए हैं। केंद्र से नियमित रूप से टीके उपलब्ध होने से राज्य में टीकाकरण कार्यों में तेजी आई है।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 701 केंद्रों पर 99,348 लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। इसमें 18 से अधिक आयु वर्ग में 98,173 लोग, 217 स्वास्थ्य कर्मियों और 958 फ्रंट लाइन वर्करों को टीके लगाए गए।
उन्होंने बताया कि केंद्र से 72 हजार कोविशील्ड और 30 हजार कोवाक्सिन टीके मिले हैं। नियमित रूप से वैक्सीन उपलब्ध होने से राज्य में तेजी से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। अब तक 68.50 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

DATE – 11. AUGUST. 2022
PENNDE BY – MANISHA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.