देश में कोरोना वायरस फिर से कहर बरपाने लगा है| पिछले 24 घंटे के दौरान सामने आए कोरोना संक्रमण के नए मामलों में 25 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है तो वहीं इस दौरान देशभर में 54 संक्रमितों की जान भी गई है. पॉजिटिविटी रेट भी 5 फीसदी के बिल्कुल करीब पहुंच गया है. कोरोना के ताजा आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है|
आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,047 नए केस सामने आए हैं. जबकि इसी दौरान देश में 54 लोगों की मौत हुई है| इसके साथ ही भारत में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस घटकर 1,28,261 हो गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 19,539 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं|
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों अनुसार देश में इस समय पॉजिटिविटी रेट 4.94 फीसदी है. कोरोना वायरस से अब तक भारत में 5,26,826 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं देश में अब तक 4.35 करोड़ से अधिक लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं| विशेषज्ञ लोगों को इस समय पड़ रहे त्योहारों के समय कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं|
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,28,261 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.29 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,546 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.52 प्रतिशत है और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है|
दिल्ली में आए 1382 नए कोरोना केस
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,382 नए मामले सामने आए हैं और छह रोगियों की मौत हुई है जबकि संक्रमण दर 17.85 प्रतिशत रही है, जो 21 जनवरी के बाद से सबसे अधिक है|
DATE – 10. AUGUST. 2022
PENNDE BY – TANUJA