Corona Cases: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,167 नए मामले दर्ज, 6.14 प्रतिशत हुआ दैनिक पॉजिटिविटी रेट

By New31 Uttarakhand

कोरोना वायरस जहां लग रहा था कि खत्म होने को है, वहीं अब भारत में इसका ग्राफ दोबारा बढ़ने लगा है। पिछले एक हफ्ते में अचानक से कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। स्थिति ये है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16,167 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं एक्टिव कोविड मामले 1,34,933 से बढ़कर 1,35,510 हो गए. राहत की बात ये है कि आज के कुल केसेज कल से मुकाबले लगभग 2 हजार कम हैं. रविवार को पिछले 24 घंटे में संक्रमितों के 18,738 मामला दर्ज किए गए थे. जबकि आज 16 हजार मामले आए हैं|

आपको बता दें की आज जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1.35 लाख हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है. वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) 98.50 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. नए मामलों के सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,41,61,899 हो गई है|

जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में अब तक 4,34,99,659 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,35,510 हो गई है, आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्या में 577 की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. इलाज करा रहे मरीजों की संख्या जहां बीते दिन 1,34,933 पर थी. वहीं, अब बढ़कर 1,35,510 पर पहुंच गई है|

कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत, अब तक 206.56 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है. इनमें से 93.60 करोड़ लोगों को सेकंड डोज़ लगाई गई है. जबकि 10.88 करोड़ लोगों को प्रिकॉशन डोज़ दी गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 34,75,330 कोरोना वैक्सीन लगाई गई है. जिससे कुल आंकड़ा 2,06,56,54,741 पर पहुंच गया है|

Date-8/August/2022
Pennde By – Tanuja

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.