आलिया इस फिल्म के जरिए बतौर निर्माता भी बॉलीवुड में अपने नए सफर की शुरूआत कर रही हैं। फिल्म 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। लेकिन लाल सिंह चड्ढा की तरह आलिया भट्ट की डार्लिंग्स भी विवादों में आ गई है। बता दें कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म डार्लिंग्स के बॉयकॉट की मांग की जा रही है। सोशल मीडिया पर बॉयकॉट डार्लिंग्स ट्रेंडिंग में रहा। बॉयकॉट की इस लिस्ट में अक्षय कुमार की रक्षाबंधन का नाम भी शामिल है। आलिया भट्ट की ये फिल्म 5 अगस्त को रिलीज होने वाली है। हालांकि, रिलीज से पहले ही इस फिल्म के बॉयकॉट की मांग तेज हो गई है।
आलिया पर लगा घरेलु हिंसा का आरोप
बता दें कि फिल्म के ट्रेलर में एक सीन दिखाया गया है, जिसमें आलिया भट्ट अपने पति विजय वर्मा को किडनैप करके उससे बदला लेती है। अपने पति के चेहरा पर पानी फेंकती है। इंटरनेट यूजर्स आलिया भट्ट पर घरेलु हिंसा का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने लगा रहा कि आलिया इस फिल्म में पुरुषों के खिलाफ घरेलू हिंसा को बढ़ावा दे रही हैं। यूजर्स ट्विटर पर खुब मीम बनाकर शेयर कर रहे हैं।
यूजर्स कर रहे बॉयकॉट की मांग
बता दें कि यूजर्स आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स से जुड़े पोस्ट को शेयर करके बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जेंडर की परवाह किए बिना सभी पीड़ितों पर विश्वास करें।
Date – 04 August 2022
Pennde By – Manisha