सोशल मीडिया पर मिथिलेश चतुर्वेदी की मौत की खबर आग की तरह फैल रही है| उनके तमाम चाहने वालो ने उनकी तस्वीरें और फिल्मों के बारे में पोस्ट करते करते उन्हें याद कर रहे हैं| हिंदी सिनेमा से आज एक और सितारा बुझ गया। एक लंबे अरसे से इंडस्ट्री में काम कर रहे बॉलीवुड के बेहतरीन सीनियर एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक उनकी मृत्यू हार्ट अटैक के चलते हुई है और उन्होंने 03 अगस्त की शाम को लखनऊ में अंतिम सांस ली।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिन एक्टर को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वो इलाज के लिए अपने होमटाउन शिफ्ट हो गए, जहां उनका निधन हो गया. मिथिलेश के निधन की खबर आने के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
दामाद ने शेयर किया भावुक पोस्ट-
उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर शेयर किया है- …..’आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे, आपने मुझे दामाद से ज्यादा बेटा समझा और खूब प्यार दिया… भगवान आपकी आत्मा को शांति दे’।
मिथिलेश चतुर्वेदी के बॉलीवुड करियर की शुरुआत-
एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1997 में रिलीज हुई ‘भाई भाई’ से की थी।उसके बाद मिथिलेश चतुर्वेदी ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया, जिनमें ऋतिक रोशन के साथ ‘कोई… मिल गया’, ‘कृष’ और सनी देओल के साथ ‘गदर एक प्रेम कथा’ में काम किया है. इन फिल्मों के अलावा वह ‘सत्या’, ‘बंटी और बबली’, ‘ताल’, ‘रेडी’, ‘अशोक’ और ‘फिजा’ जैसी कई अन्य फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं. एक्टर को आखिरी बार अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में देखा गया था।
अफसोस एक बेहतरीन आर्टिस्ट अब हमारे बीच नहीं है।
Date – 04. 08. 2022
Pennde By – Pooja Bhatt