उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर 346 नए मरीज मिले, वही 3 मरीजों की मौत

By New31 Uttarakhand

कोरोना मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है वही, मंगलवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 346 नए संक्रमित मिले हैं| नए मामलों में सर्वाधिक मामले 188 देहरादून के हैं साथ ही तीन मरीज की मौत भी हुई और अब संक्रमण दर बढ़कर 11% के ऊपर पहुंच गई है प्रदेश में फिलहाल 1925 सक्रिय मरीज है।

पिछले 24 घंटे का आंकड़ा-
जिलेवार आंकड़ों को देखे तो पिछले 24 घंटे में देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 188, इसके अलावा हरिद्वार में 53, नैनीताल में 40, उत्तरकाशी में 21, अल्मोड़ा में 8, पौड़ी और टिहरी में 7-7, उधम सिंह नगर में 6, बागेश्वर और चमोली में 5-5, रुद्रप्रयाग में 3, चंपावत के दो और पिथौरागढ़ का एक मामला सामने आया है। जबकि तीन लोगो की मौत हो गई जिसमें एम्स ऋषिकेश, श्री महंत इंद्रेश अस्पताल और एसडीएच हल्द्वानी का एक-एक मरीज शामिल है।

कोरोना के 1925 सक्रिय मरीज-
प्रदेश में मंगलवार को 85 मरीज ठीक हुए और अब एक्टिव मरीजो की संख्या 1925 हो गई है जिसमे सबसे ज्यादा 1137 मामले देहरादून में, इसके अलावा नैनीताल में 274 हरिद्वार में 155 मामले शामिल है जिसमें सबसे कम 7 पिथौरागढ़ के है।

कोरोना संक्रमण की दर 11.91 प्रतिशत
प्रदेश में कोरोनावायरस की दर भी तेजी से बढ़ती जा रही है 2 जुलाई को प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 3.1 प्रतिशत थी जो 15 जुलाई को 6.95 पहुंच गई वहीं, मंगलवार को संक्रमण दर 11.91% पहुंच गई वही, हरिद्वार जिला जेल में 43 कैदियों कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जेल में 28 व 29 जुलाई को हेपेटाइटिस की जांच के लिए लगाए गए शिविर में कैदियों के सैंपल के लिए गए थे। जिसमें 43 कैदी संक्रमित पाए गए।

Date – 03. 08. 2022
Pennde By – Pooja Bhatt

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.