प्रदेश में एक महीने के भीतर संक्रमण दर में हुई चार गुना बढ़ोतरी, 24 घंटे में 224 नए संक्रिमत

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। एक महीने के भीतर संक्रमण दर में चार गुना बढ़ोतरी हुई है | प्रदेश में बीते सात दिनों के भीतर 1820 संक्रमित मिले हैं, जबकि चार मरीजों की मौत भी हुई है। वही, सबसे ज्यादा केस देहरादून में सामने आये हैं |

रविवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 224 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 132 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1645 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि शनिवार को प्रदेश में 1553 सक्रिय मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 1215 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 173, हरिद्वार में आठ, नैनीताल में छह, अल्मोड़ा, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में चार-चार, चमोली और रुद्रप्रयाग में एक-एक, चंपावत में दो, टिहरी में तीन ओर उत्तरकाशी में 18 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश की रिकवरी दर की बात करे तो 94.47 प्रतिशत और संक्रमण दर 15.57 प्रतिशत दर्ज की गई।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। एक महीने के भीतर संक्रमण दर में चार गुना की बढ़ोतरी हुई है। बीते सात दिनों के भीतर 1820 संक्रमित मिले हैं, जबकि चार मरीजों की मौत हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार को सैंपल टेस्टिंग, ट्रीटमेंट की रणनीति पर ध्यान देना होगा। साथ ही कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन (Social Development for Community Foundation) के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि एक महीने में संक्रमण दर चार गुना बढ़ने को गंभीरता से लेना होगा। सरकार व स्वास्थ्य विभाग को कोविड जांच के साथ ही ट्रीटमेंट की रणनीति पर भी काम करने की आवश्यकता है।

Date – 1. August. 2022
Pennde By – Manisha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.