Corona Cases:भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, कोरोना वायरस के मामले लगातार दूसरे दिन 20 हजार से ज्यादा आए हैं. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरान के 20 हजार 409 नए केस दर्ज किए गए हैं. इसके बाद एक्टिव कोरोना के मामलों की संख्या 1 लाख 43 हजार 988 हो गई है. इससे पहले, गुरुवार को कोरोना वायरस के 20 हजार 557 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 39 लाख 59 हजार 321 हो गई थी.
दिल्ली में कोरोना ने एक बार फिर पकड़ी रफ्तार
Delhi Corona Cases: आपको बता दें की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा देखने को मिला है.. गुरुवार को जारी हुए स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1128 मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही इस दौरान 841 लोगों ने कोरोना को मात दी है, दिल्ली में इस समय कोरोना के 3526 एक्टिव केस हैं. बुधवार को दिल्ली में 1066 नए केस दर्ज किए गए थे.
बात करे दिल्ली की तो स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 17188 टेस्ट हुए, इस दौरान 6.56 फीसदी पॉजिटिविटी रेट के साथ 1128 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज हुए. वहीं 841 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी गुरुवार को कोरोना वायरस महामारी के 281 नए मामले सामने आए. वहीं, इस एक व्यक्ति की मौत हो गई. मुंबई में बुधवार को कोरोना के 283 मामले सामने आए थे और दो लोगों की मौत हुई थी.
उत्तराखंड में एक बार फिर टेंशन बढ़ा रहा कोरोना
Uttarakhand Coronavirus Update: उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमण अब तेजी से बढ़ रहा है, गुरुवार को प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया, बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 334 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 257 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1359 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 1940 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 178, हरिद्वार में 17, नैनीताल में 70, अल्मोड़ा में 13, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तीन-तीन, चमोली में चार, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में 16, ऊधमसिंह नगर में 13, उत्तरकाशी में एक, संक्रमित मरीज मिला है। प्रदेश की रिकवरी दर 94.73 प्रतिशत और संक्रमण दर 14.69 प्रतिशत दर्ज की गई।