कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत पहुंचे काशीपुर , द्रोण सागर स्थल के साथ-साथ टीले का किया निरीक्षण

By New31 Uttarakhand

.कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने आज अपने काशीपुर भ्रमण के दौरान काशीपुर के द्रोणा सागर और गिरीताल का निरीक्षण किया है, वही निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएसआई के संग्रहालय का भी निरीक्षण किया, और वहां अत्यधिक संख्या में किट मकौड़े पाए जाने पर सख्त नाराज़गी ज़ाहिर की है .

.बता दे कि आज कमिश्नर दीपक रावत काशीपुर के भ्रमण पर थे, इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण, और इसके बाद वह गिरीताल सरोवर और द्रोणा सागर भी पहुंचे, इस दौरान उन्होंने द्रोणासागर में स्थित एएसआई के संग्रहालय का निरीक्षण किया,और निरीक्षण के दौरान संग्रहालय में अत्यधिक संख्या में कीट-मकौड़े पाए जाने पर सख्त नाराज़गी ज़ाहिर की है.

.वही मंडलायुक्त ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि संग्रहालय अपने इतिहास से सीधे-सीधे जुड़ने और रूबरू होने का सबसे सशक्त माध्यम होने के साथ ही इतिहास को जानने और ज्ञानवर्धक का प्रमुख साधन होता है, उन्होंने सख्त नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि संग्रहालय सभी प्रकार से संरक्षित और सुरक्षित होना चाहिए ताकि ऐतिहासिक वस्तुओं को भी नुकसान न पहुँच सके.

.वही कमिश्नर दीपक रावत ने ऐतिहासिक टीले पर कुए तक जाने वाले रास्ते पर झाड़ियां उगी होने पर सख्त भी नाराजगी जाहिर की है, जिलाधिकारी ने कहा कि एनओसी लेकर द्रोणासागर का सौन्दर्यकरण कराया जाएगा, वही निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिको ने भी द्रोणासागर से सम्बंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिया और अपनी समस्याएं रखी, जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, नगर आयुक्त विवेक रॉय, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, एएसआई के कार्मिक रंजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे .

Date -28/07/2022
Pennde By -Naina

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.